छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल

Nil dhankar
27 May 2023 9:35 AM IST
मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल
x
छग

कांकेर। जिला कांकेर के थाना प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर गस्त सर्चिंग में रवाना हुए थे। अभियान के दौरान लगभग 20:00 बजे (थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा) ग्राम उपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में 01 महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला माओवादी को पहचान RKB डिवीजन की सदस्या फगनी के रूप में शिनाख्ती हुई है। घायल महिला माओवादी फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान किया गया है। इस मुठभेड़ में 01 BSF जवान Vikas Singh को मामूली चोट आई है, वर्तमान में उनका स्थिति सामान्य है व खतरे से बाहर है। मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।

Next Story