छत्तीसगढ़

रायपुर के टिकरापारा में महिला की हत्या, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

jantaserishta.com
20 Oct 2021 8:16 AM IST
रायपुर के टिकरापारा में महिला की हत्या, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
x

रायपुर: राजधानी के टिकरापारा इलाके में एक अधेड़ महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के मुंह में पट्टी बांधने के साथ ही पैर को भी बांधा गया है। इसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। टिकरापारा पटेल चौक की 55 साल की महिला का नाम शकुंतला यादव है। महिला ने मकान के आधे हिस्से को किराए पर दिया है। महिला को दोपहर में आखरी बार देखा गया था। उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं आई। बड़ा बेटा कई बार फोन करता रहा, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं किया तो रात को घर पहुंचा। इस तरह घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक मृतका के बडे बेटे अजय यादव ने पुलिस को सुचना दी कि मेरी मां का घर का दरवाजा खुल नही रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर से बंद ताले को खुलवाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गये जहां 55 वर्षीय शकुंतला यादव का बंधी हुई लाश मिली। पुलिस को मौके पर महिला द्वारा विरोध के खासे प्रमाण मिले है जिससे घर का सामान और सौफे सहित घर के बिस्तर के कपडे अस्तव्यस्त दिखाई दे रहे है।
टिकरापारा पुलिस ने घर को सील कर दिया है और आज एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुँच पंचनामा तैयार कर लाश को मर्चुरी भेजा जायेगा और पुरे घर की तलाशी ली जायेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story