छत्तीसगढ़

महिला सांसद ने की धान की रोपाई, फोटो वायरल

Nilmani Pal
18 July 2023 5:34 PM IST
महिला सांसद ने की धान की रोपाई, फोटो वायरल
x
छग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सक्रिय होने के बाद से ही जमकर बारिश हो रही है। बारिश के बाद किसान खेतों में धान की बोआई और रोपाई में जुट गई हैं। ऐसे में रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय का भी एक फोटो और वीडियो सामने आया है, जिसमें गोमती साय अपने गांव मुंडाडीह में महिलाओं के साथ धान का रोपा लगा रही हैं। गोमती साय के साथ महिलाएं सरगुजिहा आदिवासी गीत भी गा रही हैं जिसे आम तौर पर आदिवासी महिलाएं धान की बुआई के समय गाती हैं।

गोमती साय के साथ बडी संख्या में आदिवासी महिलाएं भी खेत में नजर आ रही हैं। दरअसल गोमती साय आदिवासी समुदाय से हैं और उनके गृह ग्राम मुंडाडीह में वे धान की खेती भी करती हैं। मंगलवार की सुबह अपने गृह क्षेत्र में थीं इस दौरान उन्होने साथी महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। सांसद गोमती साय के इस वीडियो को उनके प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं।

Next Story