छत्तीसगढ़

महिला से छेड़छाड़, पानी भरने हैंडपंप गई तो युवक ने...

Nil dhankar
14 Dec 2022 8:48 AM IST
महिला से छेड़छाड़, पानी भरने हैंडपंप गई तो युवक ने...
x
छग

जांजगीर। पानी भर रही महिला के साथ तरौद निवासी युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। वही इस मामले में वारदात के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत एक की महिला बोरिंग में पानी भरने गई, इसी बीच तरौदा का रहने वाला युवक विजय साहू बोरिंग के पास पहुंचा और अश्लील इशारे करते हुए उसके पास पहुंचा।

नजदीक पहुंचाने पर विजय महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विराेध करने पर वह उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। घटना के बाद वह घर वापस लौटी और इसकी सूचना पुलिस को दी, इधर पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक विजय साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Next Story