छत्तीसगढ़

घर घुसकर महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 July 2022 7:05 PM GMT
घर घुसकर महिला से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़। थाना घरघोड़ा में महिला द्वारा घर घुसकर गुर्रू उर्फ भुवन सिंह राठिया (39 वर्ष) छेड़खानी, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । महिला बताई कि दिनांक 30.06.2022 के रात्रि भुवन राठिया घर के बाहर शराब पीकर गाली गलौच कर रहा था। अचानक घर के दरवाजा को लात से मारकर घर अन्दर आया और जबरजस्ती छेड-छाड करने लगा। बेटी आकर छुडाने रोने लगी तो पडोस के दो लोग आकर बीच बचाव किये तो उनसे भी झगड़ा विवाद धक्का-मुक्की कर भाग गया। पीडिता के आवेदन पर आरोपी भुवन राठिया पर छेड़खानी, मारपीट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Next Story