छत्तीसगढ़

रायपुर कोर्ट में महिला ने वकील से की बदसलूकी, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
19 Dec 2024 2:32 PM GMT
रायपुर कोर्ट में महिला ने वकील से की बदसलूकी, देखें VIDEO...
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर कोर्ट में एक महिला ने जमकर बवाल मचाया. महिला क्लाइंट ने वकील के उपर चूना फेंका और डंडा दिखाकर धमकी भी देती रही। इस दौरान वकीलों ने बीच-बचाव किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महिला लगातार वकील पर चिल्ला रही और हाथ में छोटा डंडा भी पकड़ी है। बताया जा रहा कि महिला क्लाइंट ने वकील से विवाद होने पर ऐसा कारनामा किया है। जानकारी के मुताबिक वकील ने कुछ महिला से गारंटी की बात की थी, जिसे वकील पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद महिला आक्रोशित हो गई।


वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सोनी ने दिया ये बयान
कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना का होना बेहद निंदनीय है और अगर किसी भी पक्षकार को किसी भी वकील से मन-मुटाव रहता है तो उनको बार काउंसिल में जाकर उस वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर उसका लाइसेंस रद्द कराना चाहिए।

कोर्ट परिसर में ऐसी घटना निंदनीय: अधिवक्ता संघ
रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी ने कहा कि वकील चैंबर में विवाद की जानकारी मिली है। किसी महिला ने वकील पर सफेद पाउडर फेंका है। जल्द ही इस संबंध में वकील से चर्चा की जाएगी। महिला कौन थी इसकी जानकारी मांगी जा रही है। कोर्ट परिसर में वकील के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है।
Next Story