छत्तीसगढ़

शराब तस्कर महिला गिरफ्तार, 30 पौवा अंग्रेजी शराब मिला

jantaserishta.com
13 May 2026 6:42 PM IST
शराब तस्कर महिला गिरफ्तार, 30 पौवा अंग्रेजी शराब मिला
x
रायपुर न्यूज.

रायपुर: अवैध रूप से शराब विक्री करते शराब तस्कर महिला संगीता बाघ गिरफ्तार। थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शांती नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा है तथा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित पकड़ा गया। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ उम्र 40 वर्ष पता मटिया मोड दोदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया द्वारा एक सफेद रंग के झोले में आई कोन अंग्रेजी शराब भरा हुआ कुल 30 पौवा अग्रेजी शराब रखा होना पाया। शराब रखने के संबंध में संगीता बाघ से वैध दस्तावेज की मांग की परन्तु उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ उम्र 40 वर्ष पता मटिया मोड दोदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 30 पौवा देशी शराब जुमला कीमती 3600 रूपये समक्ष गवाहो के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 269/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया l आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story