छत्तीसगढ़

महिला मजदूर की मौत, बेकाबू ट्रक ने कुचला

Nil dhankar
24 Feb 2023 8:38 AM IST
महिला मजदूर की मौत, बेकाबू ट्रक ने कुचला
x
छग

राजनांदगांव। सोमनी इलाके के टेड़ेसरा में हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है। जानकारी मुताबिक टेड़ेसरा में रहने वाली रुपा साहू (57) मनरेगा में मजदूरी करती थी। गुरुवार दोपहर वह काम खत्म होने के बाद अपने घर लौट रही थी, उसके साथ कुछ और भी महिलाएं मौजूद थी। सभी हाईवे पार कर रहे थे ,तभी राजनांदगांव से दुर्ग की दिशा में जा रहे डब्ल्यू बी 33 ई 9015 के चालक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में महिला बुरी तरह ट्रक के पहिए में आ गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमनी पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। इधर एक दिन पहले ही अंजोरा बाइपास के पास भिलाई से लौट रहे 23 वर्षीय लक्ष्मीकांत झाड़े की गैस टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। लक्ष्मीकांत अपनी बुलेट से गांव लौट रहा था, तभी वह टैंकर को ओवरटेक करने के चक्कर में पहिए के नीचे आ गया। हादसे में लक्ष्मीकांत की मौके पर ही मौत हो गई।


Next Story