छत्तीसगढ़

कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, युवक घायल

Nil dhankar
24 March 2023 8:18 AM IST
कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, युवक घायल
x
छग में बड़ा हादसा
कवर्धा। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमसरा में घर की कच्ची दीवार ढहने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका देवर बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पंडरिया में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतका दुर्गा बाई पति रघुनंदन पटेल (26) ग्राम डोमसरा की रहने वाली थी।

हाल ही में प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। मकान निर्माण के लिए पुराने घर को तोड़ रहे थे। दुर्गा बाई वहीं पर मलबा उठाने का काम कर रही थी। तभी अचानक पुराने घर की दीवार ढहने से दबकर उसकी मौत हो गई। वहीं साथ में काम कर रहा उसका देवर गणेश पटेल (20) घायल हो गया है। घटना के दौरान वहां काम कर रहे परिवार के दूसरे सदस्य व मजदूरों ने आनन-फानन में मलबा हटाया। तब तक दुर्गा की मौत हो चुकी थी।

वहीं घायल गणेश को तुरंत सामुदायिक अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है। पीएम आवास स्वीकृत होने पर पुराने घर को तोड़ा जा रहा था। तेज बारिश हुई थी। इसके कारण दीवार कमजोर हो गई थी।


Next Story