छत्तीसगढ़

हाईवे में घायल महिला की हुई मौत

Nilmani Pal
22 July 2023 4:26 AM GMT
हाईवे में घायल महिला की हुई मौत
x

कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर गुरुवार को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसके पति व परिचित महिला की पहले ही मौत हो गई थी। एक्सीडेंट गुरुवार सुबह 9 बजे कटघोरा के चंदनपुर स्थित जेबीडी कॉलेज के पास हुई थी।

जहां बाइक में मल्दा-बिंझरा निवासी अहमद हसन (35) अपनी पत्नी गुलशन बी (33) व परिचित महिला गणेशी बाई यादव (37) को बाइक में बिठाकर जा रहा था। गलत साइड में बाइक घुसा देने के चलते उनकी ट्रेलर से टक्कर हो गई थी। मौके पर अहमद हसन की मौत हो गई थी। दोनेां महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसमें गणेशी बाई की अस्पताल में मौत हो गई।

घटना के दिन कटघोरा थाना में पदस्थ एएसआई रफीक मेमन ने बताया था कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहगीरों और वाहन को हटाकर आवाजाही भी शुरू की गई।

Next Story