छत्तीसगढ़

देवपुरी में घरेलू विवाद में मारपीट, महिला घायल

Shantanu Roy
28 Jun 2026 6:25 PM IST
देवपुरी में घरेलू विवाद में मारपीट, महिला घायल
x
छग
Raipur. रायपुर। भांठापारा देवपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। 27 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान घर में रखा उसके ससुर का पुराना गद्दा खराब होने पर वह उसे बाहर फेंकने के लिए निकाल रही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके जेठ विजय पात्रे और जेठानी चांदनी पात्रे ने आपत्ति जताई और महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने गालियां देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान विजय पात्रे ने अपने हाथ में पहने कड़े से भी हमला किया। मारपीट में महिला के सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है तथा खून निकल आया। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। महिला का कहना है कि घटना को उसके पति गणेश्वर पात्रे, ससुर केजू राम पात्रे और आसपास के लोगों ने देखा और सुना है। घायल महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदेवपुरी मारपीटपारिवारिक विवाद रायपुरमहिला पर हमलाविजय पात्रेघरेलू हिंसा मामला रायपुरघरेलू हिंसाDevpuri assaultfamily dispute Raipurattack on womanVijay Patredomestic violence case Raipurdomestic violenceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story