छत्तीसगढ़
महिला हुई घायल, अस्पताल का प्लास्टर अचानक उखड़कर गिरा
jantaserishta.com
8 Aug 2023 1:17 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक खिड़की का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस भयानक हादसे में ‘वार्ड आया’ युवती घायल हो गई है, जिसका इलाज जारी है। ये युवती पुरुष सर्जिकल वार्ड हुई ‘वार्ड आया’ काम कर रही थी। जिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हादसा हुआ वो जिला अस्पताल के बिल्डिंग में संचालित है।
बताया जा रहा है कि, पुरुष सर्जिकल वार्ड में वार्ड आया काम कर रही थीं, तभी खिड़की का प्लास्टर वार्ड आया के सिर पर भरभरा कर गिर गया। इससे आया के सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल डॉक्टरों ने आया के सिर पर टाका लगाने के बाद सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है।
Tagsअंबिकापुरअंबिकापुर न्यूज़अंबिकापुर पुलिसप्लास्टरमेडिकल कॉलेज अस्पतालAmbikapurAmbikapur NewsAmbikapur PolicePlasterMedical College Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





