छत्तीसगढ़

जंगली हाथी के हमले से महिला घायल, वन विभाग ने लोगों को दी छतों पर रहने की सलाह

Nil dhankar
30 Aug 2022 1:48 PM IST
जंगली हाथी के हमले से महिला घायल, वन विभाग ने लोगों को दी छतों पर रहने की सलाह
x

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में दल से भटक गए इकलौते जंगली हाथी ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों के उसके पीछे शोर मचाते दौड़ने से बौखलाए इस जंगली हाथी ने एक महिला को घायल कर दिया है। घायल महिला को उपचार के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज़ चल रहा है। घटना बिलाईगढ़ क्षेत्र की है, इस घटना के बाद बिलाईगढ़ क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ क्षेत्र के ठाकुर दिया गांव की रहने वाली एक महिला को हाथी ने घायल कर दिया। उसके बाद उस घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल ही बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से ही बिलाईगढ़ क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग की टीम ने लोगों को पक्के मकानों की छतों पर रहने की सलाह दी है। जंगली हाथी बिलाईगढ़ क्षेत्र के छपोरा, ठाकुर दिया गांव के पास गुस्से से बौखलाया हुआ घूम रहा है। फिलहाल गांव के लोगों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी गई है।


Next Story