छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट, चपेट में आने से घायल हुई महिला

Nil dhankar
19 July 2022 11:32 AM IST
IED ब्लास्ट, चपेट में आने से घायल हुई महिला
x

बीजापुर। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आकर ग्रामीण महिला जख्मी हो गई। घायल महिला सोमली हेमला को नेलसाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि घायल महिला खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि यह आइईडी विस्फोट मिरतुर थानाक्षेत्र के केतुलनार चौक के पास हुआ। बीजापुर के एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story