छत्तीसगढ़

ट्रेन की चपेट में आई महिला, कई टुकड़ो में बंट गई शरीर

Nilmani Pal
16 Sep 2022 6:20 AM GMT
ट्रेन की चपेट में आई महिला, कई टुकड़ो में बंट गई शरीर
x
छग

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे रसोइया संघ के एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। दरअसल रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल दंतेवाड़ा के दुर्गामंच में लगातार चल रही है।

इसी हड़ताल में कटेकल्याण से भी रसोइया शामिल होने पहुँचे थे, जो हड़ताल स्थल में ही डेरा डाले हुए थे। इन्हीं हड़तालियों में शामिल 4 महिला लकड़ियां लेने आवराभाटा रेलवे ब्रिज पार कर जंगल गई थी। वापसी के दौरान जब वह ब्रिज के अंदर से पटरियां पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई। इससे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की कटकर मौत हो गई। वहीं बाकि 3 महिलाओं ने पटरियों के किनारे लेटकर अपनी जान बचा ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story