छत्तीसगढ़

गुम मोबाइल पाकर महिला खुश, CEIR पोर्टल से मिल रही मदद

Nil dhankar
6 March 2024 10:22 AM IST
गुम मोबाइल पाकर महिला खुश, CEIR पोर्टल से मिल रही मदद
x

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना बागबाहरा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना बागबाहरा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना बागबाहरा पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना बागबाहरा द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Next Story