छत्तीसगढ़
डायल 112 की गाडी में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित
Shantanu Roy
13 Nov 2022 6:57 PM IST

x
छग
रायगढ़। डायल 112 की भूपदेवपुर राइनो में कार्यरत स्टाफ द्वारा मेडिकल इमरजेंसी के इवेंट पर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय कर्तव्य के गंभीर रहते हुए गर्भवती महिला की परिस्थिति को देखते हुए वाहन रास्ते में रोककर महिलाओं की सहायता से गर्भवती महिला का वाहन में ही बापर्दा सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला स्वस्थ शिशु को वाहन में ही जन्म दी जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चपले में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 03.30 बजे थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम नवापारा के रामेश्वर बरेठ उसकी पत्नी सीमा बरेठ को प्रसव पीड़ा होने पर डायल 112 को कॉल कर मदद लिया । डायल 112 की भूपदेवपुर राइनो में कार्यरत आरक्षक सिदार सिंह सिदार तथा वाहन चालक पवन कुमार तत्काल मेडिकल इंवेट पर नवापारा पहुंचकर गर्भवती सीमा तथा उसके परिवार की दो महिलाओं को वाहन में बिठाकर चपले अस्पताल ले जा रहे थे कि चपले चौंक पर सीमा बरेठ उसके प्रसव पीड़ा असहनीय बताई तो डॉयल 112 स्टाफ वाहन को सड़क किनारे रोके और वाहन से उतरकर नजदीक घर जाकर अन्य महिलाओं को मदद के लिये बुलाने गये पर कुछ ही समय बाद वाहन में गर्भवती महिला का नार्मल डिलीवरी हो गया, जिन्हें डॉयल 112 स्टाफ द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चपले ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताया।
Next Story





