छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Nov 2021 11:14 AM GMT
रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। राजधानी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ महिला को घूमाने ले जाने के नाम पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामला मौदहापारा थाना इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के पूर्व परिचित दोस्त अजीत सिंग जिससे शादी के पूर्व से ही महिला की जान पहचान थी, उसने महिला को मिलने बुलाया, और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पास पहुंचा।

फिर घूमने चलने की बात कह कर देवेंद्र नगर केनाल रोड के पास ले गया, और वहां लेजाकर महिला से मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अजित सिंह,मनोज तांडी और सूरज खंडाते को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story