छत्तीसगढ़

रसोई में पूड़ी तल रही महिला झुलसी, हालत नाजुक

Nilmani Pal
21 Sept 2022 9:22 AM IST
रसोई में पूड़ी तल रही महिला झुलसी, हालत नाजुक
x

सांकेतिक  तस्वीर 

छग

राजनांदगांव। गर्म तेल की कढ़ाई में लकड़ी गिरने से खाना बना रही महिला 50 फीसदी झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना घुमका इलाके के ग्राम मुड़पार की है। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय बोगा बाई ठाकुर अपने घर के रसोई में पूड़ी तल रही थी। तभी चूल्हे के पास रखी लकड़ी अचानक कढ़ाई में गिर गई। इससे कढ़ाई का गर्म तेल बोगा बाई पर छलक गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

परिजनों ने तत्काल संजीवनी एंबुलेंस को कॉल किया। जिसके माध्यम से महिला को पहले घुमका हॉस्पिटल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में बोगा बाई 50 फीसदी तक झुलस गई है। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है।


Next Story