छत्तीसगढ़

घर में खून से लथपथ मिली महिला, मौके पर मिला देसी कट्टा

Nil dhankar
22 Jan 2022 1:57 PM IST
घर में खून से लथपथ मिली महिला, मौके पर मिला देसी कट्टा
x
छग न्यूज़

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम सनकपाट में एक मकान में खून से लथपथ एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके से पुलिस को देसी कट्टा मिला है, जिससे महिला की हत्या करने की आशंका जताई गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. दरअसल, शुक्रवार को देर शाम सनकपाट गांव में निवासरत 29 वर्षीय महिला सरिता अपने घर में अकेली थी, तब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के वक्त सास-ससुर, पति और बच्चे किसी न किसी काम से बाहर गए हुए थे. जब घर के सदस्य वापस लौटे तब देखा कि घर के एक कमरे में सरिता की खून से लथपथ पड़ी हुई है. मौका ए वारदात पर एक देसी कट्टा भी पड़ा हुआ मिला. महिला की मौत हो चुकी थी.

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की भी मदद ली गई. फिलहाल, इसआरोपी का किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है. प्रथम दृष्टया मौके पर मिले देसी कट्टा से महिला की हत्या करना माना जा रहा है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. माना जा रहा है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा.


Next Story