छत्तीसगढ़
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित हुईं महिला किसान सुखवरिया
Shantanu Roy
19 Jun 2026 8:55 PM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। जिले के ग्राम पिपरिया की महिला किसान सुखवरिया आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। अन्य किसानों के सकारात्मक अनुभवों और बेहतर परिणामों से प्रेरित होकर उन्होंने इस वर्ष अपनी फसलों में पहली बार नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग का निर्णय लिया है।
सुखवरिया ने बताया कि उन्होंने अपने आसपास के उन किसानों की खेती का अवलोकन किया, जिन्होंने पिछले वर्ष नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया था। उनके अनुसार इन किसानों की फसल की बढ़वार बेहतर रही तथा धान की गुणवत्ता और रंग पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। इसके साथ ही उत्पादन में वृद्धि और खेती की लागत में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए। उन्होंने कहा कि खेती में लगातार बढ़ती लागत के बीच यदि आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के माध्यम से कम खर्च में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सकता है, तो यह किसानों के लिए लाभदायक विकल्प साबित होगा। इसी विश्वास के साथ वे इस वर्ष अपनी खेती में नैनो उर्वरकों का प्रयोग करने जा रही हैं।
सुखवरिया का मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है। सफल किसानों के अनुभवों से सीख लेकर नई तकनीकों को अपनाने से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी नई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने, वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने तथा सफल किसानों के अनुभवों से सीख लेकर खेती में नवाचार करने की अपील की। उनका कहना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से खेती को अधिक टिकाऊ, किफायती और लाभकारी बनाया जा सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





