![कुएं में गिरी महिला, रायपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरी महिला, रायपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/11/1051206-m.webp)
छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक महिला गहरे कुएं में गिर गई, जिसे पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया, और इलाके के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला लगभग 150 फीट गहरे कुएं में गिर गई। कुएं में पानी कम होने की वजह से वह सतह पर अपने हाथ पैर हिलाते दिखाई दे रही थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस आसपास के लोगों से रस्सी का व्यवस्था करके आरक्षक क्रमांक 163 छत्रमणी यादव एवं चालक क्रमांक 838 तामेश्वर साहू कुएं में उतरे। और महिला को स्ट्रेचर में लिटा कर स्ट्रेचर को मजबूत रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद लोगों के सहायता से धीरे-धीरे करके महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। फिर 108 के माध्यम से महिला को उपचार हेतु सुरक्षित अस्पताल रवाना किया गया। मामला उरला थाना क्षेत्र का है, डायल 112 टाइगर-1 की टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।