छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Nov 2026 3:20 PM IST
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत शिवतराई रोड स्थित सरैया गांव में मिले युवक के जले हुए शव की पहचान तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। इस सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शव का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जल जाने के कारण परिजन भी उसकी पहचान करने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल से मिली बाइक और रियलमी कंपनी के ईयरबड के आधार पर पुलिस मुंगेली के लापता कियोस्क संचालक मिथिलेश वर्मा (33) से मामले के तार जोड़कर जांच कर रही है। अब शव की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
जली हुई लाश की पहचान के लिए DNA टेस्ट
पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। संदेही मृतक मिथिलेश वर्मा के परिजन भी जले हुए शव को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब वैज्ञानिक तरीके से पहचान की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों के आने की प्रतीक्षा में 48 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका था। अब पुलिस पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कर मेडिको लीगल प्रक्रिया के तहत डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित करेगी। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर शव की बड़ी हड्डियां सुरक्षित मिली हैं। इन्हीं से सैंपल लेकर मुंगेली निवासी संदेही मिथिलेश वर्मा के परिजनों के ब्लड सैंपल से मिलान कराया जाएगा।
बाइक और रियलमी ईयरबड से जुड़ रहे मामले के तार
इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि परिजनों ने लापता मिथिलेश वर्मा की बाइक और रियलमी ईयरबड के संबंध में जो जानकारी दी थी, वे दोनों वस्तुएं घटनास्थल से फोरेंसिक टीम को मिल चुकी हैं। इसके बावजूद शव की पहचान पुख्ता नहीं हो पाई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुंगेली के कियोस्क संचालक मिथिलेश की बाइक और ईयरबड सरैया गांव के घटनास्थल तक कैसे पहुंचे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अज्ञात युवक की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई। पुलिस पुरानी रंजिश, प्रेम संबंध और जमीन विवाद समेत विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटनास्थल से मिले कई महत्वपूर्ण साक्ष्य
सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण वस्तुएं बरामद की हैं। इनमें जीआई तार, एक पेंचिस, जले हुए मोबाइल की स्क्रीन, ईयरबड, बाइक, पानी की बोतल और डिस्पोजल में आधा गिलास पानी शामिल हैं। हालांकि, घटना के बाद बारिश होने से जांच प्रभावित हुई है। बारिश के कारण फुटप्रिंट और गंध जैसे कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित नहीं रह सके। इसके बावजूद फोरेंसिक टीम उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
CCTV फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू प्रभारी व सीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के नेतृत्व में जांच की जा रही है। टेक्निकल टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान एक फुटेज में संदेही मृतक मिथिलेश वर्मा भी दिखाई दिया है। इसके आधार पर उसकी गतिविधियों और घटनास्थल तक पहुंचने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की कॉल लॉग हिस्ट्री की भी जांच शुरू कर दी है। आखिरी बार किन लोगों से बातचीत हुई थी और घटना से पहले किन नंबरों पर संपर्क किया गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिजनों और संदेही से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
10 से 15 दिन में सामने आ सकता है DNA रिपोर्ट का परिणाम
सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह के अनुसार, आग में जलने के बाद भी शरीर की बड़ी हड्डियां कई मामलों में सुरक्षित रह जाती हैं। इनमें जांघ की फीमर, टिबिया और जबड़े की हड्डी शामिल हैं। इनसे डीएनए सैंपल प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि डीएनए मिलान के लिए संदेही मृतक के माता-पिता के सैंपल भी आवश्यक होंगे। हत्या के मामले में फोरेंसिक स्तर पर डीएनए प्रोफाइल तैयार कर उसका मिलान कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकतम 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। फिलहाल पुलिस को डीएनए जांच, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। शव की पहचान स्पष्ट होने के बाद हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने की जांच को नई दिशा मिल सकती है।
Next Story