छत्तीसगढ़

महिला ई-रिक्शा चालक से दुर्व्यवहार, ऑटो चालक ने दी धमकी

Nilmani Pal
8 April 2022 9:11 AM IST
महिला ई-रिक्शा चालक से दुर्व्यवहार, ऑटो चालक ने दी धमकी
x

बिलासपुर। महिला ई-रिक्शा चालक को सवारी बैठाने की बात पर रेलवे स्टेशन के पुरूष आटो चालक ने धमकी दी। साथ ही रिक्शा में सवारी बैठाने से मना कर दिया। इससे महिला चालकों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। पुरूष आटो चालकों के व्यवहार से महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने इसकी शिकायत तोरवा थाना में दर्ज कराई है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

सरकंडा के चांटीडीह रपटा चौक के पास रहने वाली निक्की निशा पति मुनिम खान ई-रिक्शा चलानी हैं। इससे होने वाले आय से परिवार का भरण पोषण करती हैं। निक्की ने अपनी शिकायत में बताया कि गुस्र्वार की सुबह 9.30 बजे वह ई-रिक्शा लेकर काम पर निकली थीं। एक सवारी को रेलवे स्टेशन छोड़ने गईं। वहां पहले से मुंज नाम का आटो चालक मौजूद था। ई-रिक्शा में सवारी देकर आटो चालक भड़क गया और दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। महिला चालक ने विरोध करते हुए मना किया।

इसके बावजूद आटो चालक उसे रेलवे स्टेशन के आसपास आने और सवारी बैठाने से मना करने लगा। दोबारा स्टेशन के आसपास दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे महिला चालक घबरा गई है। उन्होंने घटना की जानकारी अपने ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष हीरा कश्यप को दी। इसके बाद संघ के सभी सदस्यों ने पुस्र्ष आटो चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए तोरवा थाना पहुंच गए। थाना प्रभारी को लिखित में ज्ञापन सौंपा।


Next Story