छत्तीसगढ़

महिला ने मोबाइल पर डाउनलोड किया ऐप, खाते से निकले लाखों रुपए

Shantanu Roy
26 Oct 2022 11:14 PM IST
महिला ने मोबाइल पर डाउनलोड किया ऐप, खाते से निकले लाखों रुपए
x
छग
रायगढ़। थाना पूंजीपथरा में आज ग्राम गेरवानी में रहने वाला राकेश चौधरी (उम्र 30) उसकी पत्नी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया है । रिपोर्टकर्ता बताया उकी पत्नि सुमन सिंह के मोबाईल नंबर 975550XXXX में दिनांक 07.10.2022 को करीब 11:09 बजे मो0नं0 91871007XXXX से फोन कल आया और बोला कि आपका क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढाना है तो जानकारी देवें कहकर मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर उस ऐप में जानकारी भरकर देना बोला, ऐप डाउनलोड कर उसमें जानकारी डाली जिसके बाद पत्नी के SBI घरघोडा के खाता से किस्त किस्त में 3 बार क्रमश: 49,999 रू., 40,940 रू, व 20,468 रू. कुल 1,11,407 रूपये कट गया । पूंजीपथरा पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Next Story