छत्तीसगढ़

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पति ने बताया खुदकुशी

Nilmani Pal
29 Sept 2021 2:57 PM IST
महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पति ने बताया खुदकुशी
x
छत्तीसगढ़

भिलाई। भिलाई में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में ही कमरे में मिला। पति का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। उसने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। वहीं मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला की करीब 3 साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, लोटस सिटी निवासी नेहा (26) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली। नेहा के पति ओम प्रकाश केसरी ने पुलिस को बताया कि नेहा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने और उसके बड़े भाई राजकेशरी ने शव को नीचे उतारा। वहीं इसके चलते नेहा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

Next Story