छत्तीसगढ़

महिला की संदिग्ध मौत, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Shantanu Roy
8 March 2026 6:50 PM IST
महिला की संदिग्ध मौत, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान आयसा खान (34 वर्ष) पति अमजद खान, निवासी कोटा मस्जिद रोड, प्राइमरी स्कूल के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर के रूप में हुई है। घटना 17 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। इस मामले में थाना सरस्वती नगर में मर्ग क्रमांक 02/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच की गई।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मर्ग पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी लगाने से होना बताया गया है। इसके साथ ही मृतिका के परिजनों और गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि आयसा खान का विवाह वर्ष 2011 में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार अमजद खान से हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति अमजद खान अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर उससे झगड़ा व मारपीट करता था। परिजनों के अनुसार अमजद खान मृतिका पर मायके से अपने हिस्से की संपत्ति लाने का दबाव भी बनाता था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था, जिससे आयसा खान मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना से एक रात पहले भी पति ने महिला के साथ मारपीट की थी। बताया गया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान अमजद खान ने अपने बेटे के सामने ही पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू को भी महिला के गले पर लगा दिया था। घटना के बाद पति अपने कमरे में सोने चला गया, जबकि आयसा खान अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में चली गई। देर रात महिला ने घर के बरामदे में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मृतिका के भाई नेहाल खान ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी की सुबह करीब 4:40 बजे उनकी मां आफरीन बेगम ने फोन कर जानकारी दी कि आयसा खान ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर वह तुरंत कोटा मस्जिद रोड स्थित घर पहुंचे, जहां उनकी बहन जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और सिर से खून निकल रहा था। वहीं ऊपर पंखे में चुन्नी का फंदा आधा लटका हुआ था।परिजनों के पूछने पर अमजद खान ने बताया कि आयसा खान ने पंखे में चुन्नी से फांसी लगाई थी और जब उसे
उतारा
गया तो वह नीचे गिर गई, जिससे सिर में चोट लग गई।हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया कि पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और “कहीं भी जाकर मर जा” जैसे शब्द कहकर अपमानित करने से महिला मानसिक रूप से परेशान थी और उसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति अमजद खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।
Tagsरायपुर न्यूजसरस्वती नगर थानामहिला की आत्महत्याआयसा खान केसपति पर केस दर्जआत्महत्या के लिए उकसाने का मामलारायपुर क्राइम न्यूजघरेलू विवादपति की प्रताड़नाछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजBNS धारा 108Raipur Crime Newsमहिला मौत मामलापुलिस जांचRaipur NewsSaraswati Nagar Police Stationwoman's suicideAyesha Khan casecase registered against husbandcase of abetment to suicidedomestic disputehusband's harassmentChhattisgarh Crime NewsBNS Section 108woman's death casepolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story