छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में महिला की मौत, घंटो तक पड़ी रही लाश

jantaserishta.com
30 Aug 2021 8:21 PM IST
सड़क हादसे में महिला की मौत, घंटो तक पड़ी रही लाश
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। आज तड़के पांच बजे कांपा-गोपालपुर मोड़ के पास एक राह चलती महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। तब से प्रात: साढ़े 9 बजे तक उसकी लाश के ऊपर से अनेक वाहनों का आना जाना जारी रहा। महिला का शव बुरी तरह सड़क से चिपका हुआ था। और सड़क पर रफ्तार से आ-जा रहे वाहन उसके सिर को कई बार कुचलते हुए निकल रहे थे।

थोड़ी ही दूर में स्थित एक चाय की दुकान वाले ने बताया कि तड़के पांच बजे जब वह दुकान पहुंचा, उसी समय एक भारी वाहन की चपेट में आकर वह मृत हुई है। उसने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन अभी तक शव सड़क पर ही था। हालांकि लगभग दस बजे 112 वाहन ने शव को सड़क से हटवा दिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story