छत्तीसगढ़

पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में महिला की दर्दनाक मौत, 12 लोग हुए घायल

Nil dhankar
16 July 2022 2:29 PM IST
पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में महिला की दर्दनाक मौत, 12 लोग हुए घायल
x

कवर्धा। कवर्धा में एक पीकअप वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। इनमें से 1 महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को डॉयल 112 की मदद से बोड़ला स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

सभी मध्यप्रदेश के साल्हेवारा गाँव के रहने वाले बताये जा रहे है। उल्लेखनीय है कि सभी कवर्धा जिले के बहनाखोदरा गाँव में एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरीया गाँव के पास की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Next Story