छत्तीसगढ़

सांप काटने से महिला की मौत

Nilmani Pal
27 April 2022 5:59 AM GMT
सांप काटने से महिला की मौत
x
छग

कोटा। बेलगाहन चौकी अंतर्गत ग्राम लूफा में सो रही महिला को जहरीले सांप ने काट दिया। जहरीले सांप के काटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोटा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लूफा निवासी चिठो बाई कुजूर साय उम्र 55 रात को 2:30 बजे के करीब पेशाब करने के लिए उठी थी। उसके बाद वह फिर सोने के लिए बिस्तर में आई तब उसे किसी चीज ने काटा तो उसने तुरंत हाथ लगाया तो सर्प को हाथ से पकड़ ली। चीखाने की आवाज सुनकर पास में सो रहे पति ने साप को फेका। सांप ने महिला के गर्दन के पास काट लिया था। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने कोटा थाना की डायल 112 को घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँचकर देखा कि महिला की मौत हो गयी थी व परिवार वाले सांप को पकड़ कर रखे थे। डायल 112 के आरक्षक ने घटना की सूचना बेलगाहन चौकी पुलिस को दे दी है। बेलगाहन चौकी पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


Next Story