छत्तीसगढ़
जिला अस्पताल में महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
jantaserishta.com
28 Sept 2026 12:53 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर चाम्पा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप है, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बिना शव को घर ले जाने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने का भी आरोप है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मामले की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, सारा गांव थाना क्षेत्र अफरीद गांव से गर्भवती महिला को 24 सितंबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। 25 सितंबर को नार्मल डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और 27 सितंबर की रात उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्टॉफ नर्स की ओर से गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं उनका यह भी आरोप है कि उनपर पोस्टमार्टम के बिना शव को घर ले जाने के लिए दबाव बनाया गया।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चे की परवरिश के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। परिजनों के हंगामा के बाद कोतवाली पुलिस की पहल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अब तहसीलदार की उपस्थिति मे पोस्टमार्टम होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





