छत्तीसगढ़
जनरेटर की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
15 Sept 2021 8:59 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोरापाली में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गई महिला की जनरेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र के जोरापाली में मंगलवार की शाम महिलाएं ट्रैक्टर में बैठकर गणेश विसर्जन के लिए तारापुर नदी जा रही थी। शाम का समय होने के कारण ट्रैक्टर में जनरेटर चालू किया गया। जिसमें एक महिला सुशीला प्रजाति की साड़ी जनरेटर में फंस गई। जिससे महिला का सर जनरेटर में जा घुसा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story





