छत्तीसगढ़

महिला ने की आईजी से शिकायत, आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर बैंक खाते से निकाले 85 हजार रूपए

Nil dhankar
2 Dec 2021 10:40 AM IST
महिला ने की आईजी से शिकायत, आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर बैंक खाते से निकाले 85 हजार रूपए
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। मोपका में रहने वाली महिला के बैंक खाते से फर्जी लोगों ने अंगुठा लगाकर 85 हजार रूपये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत आईजी के जनदर्शन में की। इस पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोपका के कुटीपारा में रहने वाले तारिणी धुरी रोजी-मजदूरी करती है। उनका मोपका के बैंक में खाता है। महिला ने आइजी कार्यालय में की गई अपनी शिकायत बताया कि बैंक खाते से उन्होंने केवल दो बार ही 14-14 हजार रूपये का आहरण किया है।

इसके बाद साल 2016 से 2018 के बीच अज्ञात लोगों ने अंगुठा लगाकर कई बार उनके खाते से रकम निकाली गई है। इस तरह से जालसाजों ने उनके खाते से कई बार में 85 हजार रूपये निकाले हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन और सरकंडा थाने में की। इसके बाद भी इसकी जांच नहीं की जा रही है। आइजी ने मामले में सरकंडा थाना प्रभारी को जुर्म दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।


Next Story