छत्तीसगढ़

महिला ने की अपनी बेटी के खिलाफ थाने में शिकायत, परेशान करने का लगाया आरोप

Nil dhankar
26 May 2022 9:30 AM IST
महिला ने की अपनी बेटी के खिलाफ थाने में शिकायत, परेशान करने का लगाया आरोप
x

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी बेटी की शिकायत महिला थाने में की है। उन्होंने बताया कि चार बेटियों में से तीसरी ने प्रेम विवाह किया है। इसके बाद से वह परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है। बीते दिनों उनकी दूसरी बेटी की शादी तय हो गई। इस पर वह अपनी बहन के होने वाले ससुराल में जाकर भड़का रही थी। समझाने पर उसने अपनी मां से गाली-गलौज कर मारपीट की। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। तीसरी बेटी ने एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। कुछ दिन बाद शिकायकर्ता महिला के पति की मौत हो गई। उनकी जगह पर दूसरे नंबर की बेटी को एसइसीएल में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उसकी शादी सरकंडा क्षेत्र में ही तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर तीसरे नंबर की बेटी उसके होने वाले ससुराल वालों को भड़काने लगी। इस बात की जानकारी होने पर महिला ने अपनी बेटी को समझाइश दी। इस पर उसने अपनी मां से मारपीट की। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत महिला थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

Next Story