छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला ने दी जान, पति की डांट से खफा होकर उठाया खौफनाक कदम

jantaserishta.com
14 April 2024 8:33 AM IST
रायपुर में महिला ने दी जान, पति की डांट से खफा होकर उठाया खौफनाक कदम
x
जांच में जुटी पुलिस.
रायपुर: टिकरापारा पुलिस ने तिल्दा-नेवरा निवासी एक मजदूर युवक के खिलाफ प्रताड़ना और खुदकुशी के लिए पत्नी को मजबूर करने के आरोप में धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश निषाद की पत्नी सीमा उम्र 19 वर्ष ने छह अप्रैल को टिकरापारा छत्तीसगढ़ नगर के पास एक निर्माणाधीन भवन के पांचवें माले से छलांग लगा दी थी. अस्पताल ले जाने पर मेकाहारा में उसकी मौत हो गई थी.
मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी थी. पता चला कि मुकेश व उसकी पत्नी सीमा दोनों छत्तीसगढ़ नगर के निर्माणाधीन भवन में रहकर मजदूरी कर रहे थे. दोनों के बीच छह अप्रैल को विवाद हुआ था. दरअसल पत्नी ने अपने छोटे बच्चे को झापड़ मार दिया तो पति ने उसे डांटा था. साथ ही चेतावनी दी थी कि वह उसे मायके ले जाकर छोड़ देगा. तब सीमा ने परेशान होकर खुदकशी कर ली थी. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story