छत्तीसगढ़

चंगोराभाठा में महिला ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
16 Dec 2025 2:30 PM IST
चंगोराभाठा में महिला ने किया सुसाइड
x

रायपुर। शहर के चंगोराभाठा इलाके में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने जब महिला को इस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। प्रारंभिक जांच में घरेलू तनाव सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Next Story
null