छत्तीसगढ़

महिला ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश

Shantanu Roy
8 March 2022 1:58 PM GMT
महिला ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश
x
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर। जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी करी ली है। बताया जा रहा है कि उसका आए दिन पति से झगड़ा होता था। फिर विवाद हुआ तो इसके बाद उसका फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शहर के कुंडला सिटी में पेशे से वकील अंशुल सापरिया अपने 2 बच्चे और पत्नी संध्या सापरिया(35) के साथ रहता था। उनके एक बच्चे की उम्र 11 साल और बच्ची की उम्र 9 साल है। पता चला है कि संध्या और अंशुल की 12 साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। आए दिन दोनों में झगड़ा हुआ करता था। इस बीच संध्या ने शुक्रवार को अंशुल से कहीं जाने के लिए पूछा था। मगर अंशुल ने उसे जाना से मना कर दिया था। इसके बाद से ही संध्या नाराज थी। बाद में दोनों के बीच में झगड़ा भी हुआ था।
ट्यूशन से लौटा था तो लटका था शव
अंशुल ने बताया है कि सोमवार वह काम खत्म कर दोनों बच्चों को लेने के लिए ट्यूशन गया था। उसने बताया की शाम के वक्त जब वो दोनों बच्चों को लेकर लौटा तो अंदर एक कमरे में संध्या की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के बाद उसने पुलिस और संध्या के मायके वालों को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे थी।
मायके वाले बोले-पति ने मार डाला
इधर, मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल प्रतम दृष्यटता में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं खबर लगते ही संध्या के मायके वाले उसके घर गए थे। मायके वालों ने संध्या के पति अंशूल पर संध्या की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संध्या के गले में चोट के निशान हैं। अंशुल झुठ बोल रहा है, उसने ही संध्या को मारा है। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story