
x
छग
बसना। महासमुंद जिले के जिरादबरी में शनिवार को विवाहिता की पेड़ पर लटकी लाश मिली। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बहन आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे पेड़ पर चढऩा नहीं आता। पुलिस जांच जारी है। महिला के बड़े भाई मिनिकेतन मलिक ने 'छत्तीसगढ़' को बताया कि मेरी बहन जगमोतिन भोई (33) ने पुईभीषण भोई के साथ 5 साल पहले दूसरी शादी की थी। शादी के शुरुआती दिन तो ठीक से व्यतीत हो गए।
लेकिन बाद में इनके बीच विवाद होता रहता था। कई बार वह मायके आती थी, लेकिन हम दोनों को समझाकर वापस उसे भेज देते थे। उन्होंने बताया कि मेरी बहन पेड़ पर चढक़र आत्महत्या नहीं कर सकती, क्योंकि वो पेड़ पर चढ़ नहीं सकती। मुझे इस पर संदेह है। पुलिस को उचित कार्रवाई करते हुए जांच करना चाहिए। समाचार लिखे जाने शाम 4 बजे तक पीएम जारी था, रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
Next Story