छत्तीसगढ़

शराब पीने से रोकने पर महिला ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
31 Oct 2024 10:20 AM IST
शराब पीने से रोकने पर महिला ने किया सुसाइड
x
छग

दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पालो मरकाम 45 वर्ष आदतन शराबी थी, घर में पति व बच्चे बार-बार उसे शराब पीने से मना भी करते थे।

आगजनी की भी घटना जिले में

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में स्थित एक मकान में आग लग गई। जब आग की लपटें फैलीं और धुआं उठा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उस इलाके के लोग दंतेश्वरी मंदिर के पास पटाखे जला रहे थे। वहीं, अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पटाखों की वजह से ही घर में आग लगी होगी। वहीं, कुछ लोग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Next Story