छत्तीसगढ़

महिला क्लर्क ने रेलवे अफसर पर लगाया गंभीर आरोप, दफ्तर के बाहर बैठी धरने पर

Nil dhankar
22 May 2022 4:48 PM IST
महिला क्लर्क ने रेलवे अफसर पर लगाया गंभीर आरोप, दफ्तर के बाहर बैठी धरने पर
x

GPM| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले का सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) दफ्तर इन दिनों चर्चा में है। अब एक और महिला कर्मचारी ने SSE के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये महिला भी दफ्तर के बाहर धूप में धरने पर बैठी। आरोप लगाया है कि SSE उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। हाथ-पैर दबवाते हैं और दूसरों के साथ सोने का दबाव बनाते हैं। वहीं अफसर का कहना है कि महिला कर्मचारी शराब पीकर आती है।

दरअसल, यह नया मामला भी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मकसूद आलम से जुड़ा हुआ है। उनको पोस्टिंग हुए करीब 2 साल ही हुए हैं। अब 3 दिनों में ही दो महिला कर्मचारी उनके खिलाफ सड़क पर निकल चुकी हैं। इस बार अनुकंपा नियुक्ति पर पदस्थ महिला कर्मचारी सुंदरबाई धुर्वे ने उन पर निशाना साधा है। सुंदरबाई SSE कार्यालय के बाहर धूप में धरने पर बैठ गईं। करीब 5 घंटे तक उनका धरना चलता रहा।

Next Story