छत्तीसगढ़

महिला को पडोसी ने बेरहमी से पीटा, अपराध दर्ज

Shantanu Roy
23 April 2022 10:36 AM GMT
महिला को पडोसी ने बेरहमी से पीटा, अपराध दर्ज
x
छग

बिलासपुर। पड़ोसियों ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। आरोपितों ने डंडा से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे महिला को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस विवेचना में जुटी है।

ग्राम पाराघाट के रहने वाली लक्ष्मीन बाई बंजारे रोजी मजदूरी का काम करती है। बीते शुक्रवार की रात 7 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विजय खांडेकर आया और कहा कि तुम्हारा भाई मनोज आनंद मेरी बेटी की देखभाल सही ढंग से नहीं करता है। यहां तक कि खर्चा के लिए भी पैसा नहीं देता है। इसी बात पर वियज विवाद करने लगा और लक्ष्मीन बाई के साथ गाली-गलौज करने लगा।
महिला ने गाली देने से मना किया तो विजय गुस्से में आकर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर महिला के बहू गनेशी बाई, अनिता बाई, पुष्पा आनंद मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस बीच विजय की पत्नी पूर्णिमा खांडेकर, सुमन खांडेकर भी पहुंच गई। विजय, पूर्णिमा व सुमन मिलकर जा से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व लाठी से मारपीट की। मारपीट से महिला के दोनों पैर, हाथ, पीठ, बहू पुष्पा आनंद के गाल, अनिता के गाल, गनेशी के गाल में चोटें आई है।
इसके बाद पीड़ित महिला मस्तूरी थाना गई और पुलिस की शिकायत की। मस्तूरी थाना प्रभारी ने महिला को मुलाहिजा के लिए अस्पताल भेज दिया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपित विजय घर से फरार हो गया। पुलिस टीम कार्रवाई करने गांव में पहुंची। तब आरोपित विजय भाग निकला। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित विजय ने जान से मारने की धमकी दी है। जिससे वह डर गई है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
Next Story