छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला BLO से मारपीट

Shantanu Roy
30 Nov 2025 12:28 AM IST
रायपुर में महिला BLO से मारपीट
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा बीएलओ को गाली-गलौज कर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना आज दोपहर की बताई जा रही है, जहां महिला ने एसआईआर फॉर्म समय पर घर न पहुंचाने पर बीएलओ के साथ अभद्र बर्ताव किया।


जानकारी के अनुसार, महिला बीएलओ से फॉर्म घर तक पहुंचाने की मांग कर रही थी, लेकिन फॉर्म मिलने में हल्की देरी होने पर वह गुस्से में आ गई और उसने बीएलओ को धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में महिला को लगातार अपशब्द बोलते और हाथापाई करते देखा जा सकता है। इस घटना से वार्ड के
स्थानीय
लोगों में आक्रोश फैल गया है और लोग महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं। बताया गया कि यह विवाद एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) फॉर्म को लेकर हुआ है, जिसे लेकर कई जगहों पर शिकायतें सामने आ रही हैं। बीएलओ के साथ मारपीट को लेकर प्रशासनिक कर्मचारियों में भी नाराजगी है और सुरक्षा की मांग फिर से उठने लगी है।

इससे पहले भी रायपुर में बीएलओ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में एसआईआर सर्वे के दौरान एक बीएलओ महिला अधिकारी ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बीएलओ अधिकारी फोन पर अपने वरिष्ठ अधिकारी से रोते हुए शिकायत करती दिखाई दी थीं। वीडियो में महिला बीएलओ यह कहती सुनाई दी थी कि पार्षद ने उनसे पूछा- “आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं? भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं?” आरोप है कि इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह इस मामले की शिकायत विधायक से करेंगे। बीएलओ ने यह भी बताया था कि पार्षद ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।


महिला अधिकारी का आरोप था कि पार्षद ने फोन पर भी उन्हें डांटते हुए कहा कि वे किससे पूछकर सर्वे कर रही हैं, और क्यों कांग्रेस के बीएलए के साथ काम कर रही हैं। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान फील्ड में तैनात बीएलओ की सुरक्षा और कार्य स्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल सरकारी कार्यों में बाधा है, बल्कि फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है। स्थानीय लोग और निर्वाचन कर्मी मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बीएलओ सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर सकें और निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रह सके।
Tagsरायपुरकाली माता वार्डबीएलओ मारपीटएसआईआर फॉर्म विवादमहिला द्वारा गाली-गलौजवायरल वीडियोमहंत लक्ष्मी नारायण वार्डभाजपा पार्षद आरोपचुनाव पुनरीक्षणसर्वे विवादनिर्वाचन कर्मचारी सुरक्षाप्रशासनिक कार्रवाईRaipurKali Mata WardBLO assaultSIR form disputewoman abusesviral videoMahant Laxmi Narayan WardBJP councilor allegationselection revisionsurvey disputeelection staff securityadministrative actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story