छत्तीसगढ़
पुलिस को सूचना देने के आरोप में महिला की पिटाई, शराब माफियो ने पीटा
Nil dhankar
12 Oct 2021 4:03 PM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़
महासमुंद। महासमुंद जिले में पुलिस मुखबिरी के शक में शराब माफियो ने एक महिला की पिटाई कर दी। मामला जिले के बुंदेली चौकी के ग्राम सेवाती का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेवाती निवासी केशनी बाई गेंदले 6 अक्टूबर को पानी भरने के लिए गांव के हैडपंप में गई थी। इस पर शंकर बंजारे ने पानी लेने से मना कर दिया। इसके बाद शंकर के बेटे फगवा, हरीश रात्रे व महेश धृतलहरे ने शराब बेचने की जानकारी पुलिस को देते हो कहकर महिला की पिटाई कर दी।
Next Story





