छत्तीसगढ़

महिला ने कर दी किशोरी की पिटाई, पति के साथ अफेयर होने का लगाया आरोप

Nil dhankar
24 July 2022 5:35 PM IST
महिला ने कर दी किशोरी की पिटाई, पति के साथ अफेयर होने का लगाया आरोप
x
छग

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र में महिला ने अपने पति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर किशोरी की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल किशोरी ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित हाई स्कूल की छात्रा है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में उनके घर के सामने रहने वाली महिला को अपने पति के चरित्र पर शंका है। इसके कारण वह आए दिन किशोरी से विवाद करती है। शुक्रवार की सुबह महिला ने किशोरी से गाली-गलौज की। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने घर के लोगों को दी। इसके बाद शनिवार की सुबह सात बजे किशोरी अपने दरवाजे पर खड़ी थी।

इसी दौरान सामने रहने वाली महिला ने अपने घर से निकलकर किशोरी से गाली-गलौज करते हुए अपने पति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर महिला ने किशोरी की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच किशोरी की दादी और मां वहां पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को किसी तरह बचाया। मारपीट के बाद महिला उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चली गई। पिटाई से घायल किशोरी ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story