छत्तीसगढ़
महिला पर पेचकस से किया हमला, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी
Nil dhankar
1 April 2022 10:25 AM IST

x
रायपुर
रायपुर। युवक ने महिला पर पेचकस से हमला कर दिया। जिसकी शिकायत खमतराई थाने में की है. और पुलिस को बताया कि आरोपी राजू केशवानी से दो साल से पहचान है. आरोपी ने अपने घर मेटल पार्क मे आधार काड और राशन कार्ड लेने के लिए बुलाया था.
जब राजू केशवानी के घर पहुंची तो आरोपी ने राशन कार्ड और आधार कार्ड देने से मना करने लगा. इतना ही नहीं गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. और पेचकस से हाथ पर हमला किया। जिससे चोटें आई है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजू केशवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.
Next Story





