छत्तीसगढ़

गाडी पार्क करने के विवाद को लेकर महिला से की मारपीट

Shantanu Roy
16 March 2024 3:31 PM IST
गाडी पार्क करने के विवाद को लेकर महिला से की मारपीट
x
छग
दुर्ग। मामूली बात पर पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कसारीडीह कन्हैयापुरी दुर्ग निवासी द्रोपदी मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में घर के सामने ही योगेश कुमार सेन रहता है। पीडि़ता अपनी स्कूटी को प्रतिदिन अपने घर के सामने खड़ी करती है।

इसी बात को लेकर 13 मार्च की रात को आरोपी योगेंद्र कुमार सेन उर्फ मुन्नू शराब के नशे में प्रार्थिया के घर के सामने आया और रोड पर गाड़ी क्यों खड़ी करती हो कहकर गाली गलौज करने लगा। जब पीडि़ता ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से पीडि़ता के साथ मारपीट की और उसके बाल पकडक़र जमीन पर गिरा दिया। इससे प्रार्थिया के सिर,पैर में चोटें आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story