छत्तीसगढ़
सरस्वती नगर में महिला के साथ मारपीट, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी भी
Nil dhankar
14 April 2022 12:32 PM IST

x
रायपुर। सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री वैशाली सिंह एवं मोहल्ले के मोनू साहू की बहन अंजली किसी बात को लेकर झुमाझपटी हुआ एक दुसरे के बाल खींच रहे थे.कि उसी समय बीच बचाव करने गई थी. तभी मोनू साहू आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
Next Story





