छत्तीसगढ़

महिला ASI को कार ने मारी ठोकर, ड्राइवर पुलिस हिरासत में

Nil dhankar
20 May 2024 8:13 AM IST
महिला ASI को कार ने मारी ठोकर, ड्राइवर पुलिस हिरासत में
x

बिलासपुर। ड्यूटी के बाद घर लौट रही महिला एएसआइ की एक्टिवा को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एएसआइ के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस कार को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली इश्वरी मिश्रा पुलिस विभाग में एएसआइ हैं। उनकी पोस्टिंग सिरगिट्टी थाने में है।

शनिवार की रात उनकी थाने में ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे वे ड्यूटी के बाद अपनी एक्टिवा से घर लौट रही थी। वे तिफरा ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआइ के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल एएसआइ को अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद कार को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Story