छत्तीसगढ़

कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 May 2026 5:23 PM IST
कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
x

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम कुडुमकेला में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा विशेष अभियान के तहत कल ग्राम कुडूमकेला में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुडुमकेला बरपारा निवासी सिरमोती मांझी अपने घर की परछी में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी देखकर वहां शराब पीने के लिए जुटे कुछ लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने घर में मौजूद महिला से पूछताछ की, जिसने अपना नाम सिरमोती मांझी (45 वर्ष) निवासी ग्राम कुडुमकेला बरपारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ बताया।

पूछताछ के दौरान महिला ने घर पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक जरीकेन में रखी कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,200 रुपये है। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 250 रुपये नगद भी जब्त किए गए। महिला द्वारा अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करना पाए जाने पर थाना घरघोड़ा में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धो पटेल तथा महिला आरक्षक सम्पत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Next Story