छत्तीसगढ़

10 लाख के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार, रायपुर और धमतरी में की थी चोरी

Nilmani Pal
5 Oct 2021 2:23 PM GMT
10 लाख के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार, रायपुर और धमतरी में की थी चोरी
x

रायपुर। माना इलाके में चोरी की आरोपी महिला सृष्टि ध्रुव गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने धमतरी में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पास से 10 लाख रुपए कीमती जेवरात बरामद किया गया है। रायपुर की माना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

कई चोरी के मामलों में जिस महिला की पुलिस को तलाश थी, उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी की माना पुलिस ने आज आरोपी महिला सृष्टि ध्रुव को अरेस्ट किया है। आरोपी सृष्टि के कब्जे से 10 लाख कीमती जेवरात के बरामद होने की जानकारी भी मिली है। आरोपी महिला के खिलाफ भादवि की धाराओं के अंतर्गत अपराध कायम करते हुए कार्रवाई की गई है।

Next Story